शिवपुरी। कल बारिश होने के साथ ही जिलेभर में नाले और नदियां उफान पर आ गई जिनमें कई स्थानों पर लोग फंस गये जिन्हें रेस्क्यू टीम ने बचा लिया लेकिन बैराड और अमोला क्षेत्र में बहे ग्रामीणों को पुलिस खोजने में असमर्थ रही।
अमोला के मामौनीखुर्द में बहे एक वृद्ध की लाश पुलिस ने रात्रि में बरामद कर ली है जबकि बैराड में बहे युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शाम 6 से 7 बजे के बीच मोहन सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह ठाकुर शराब के नशे में अपने साथियों के साथ गांव जा रहा था जो छोटी बगिया के पास निकले नाले में पानी अधिक होने के कारण वहां से निकलने की जिद करने लगा।
मोहन सिंह शराब के इतने नशे में था कि वह अपने साथियों के मना करने के बाद भी नाले को पार करने लगा। बताया जाता है कि मोहन सिंह ने अपने साथियों से शर्त लगाई थी कि वह बिना किसी विघ्न के नाला पार कर लेगा लेकिन पानी का तेज बहाव और नशे में होने के कारण वह अपने आपको संभाल नहीं सका और वह नाले में बह गया।
लेकिन रात्रि में घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसका शव नाले के किनारे सर्चिंग के दौरान पुलिस को मिल गया। वहीं बैराड़ में बहे नारायण ओझा का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। बैराड़ पुलिस के साथ-साथ होमगार्ड की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।