चार जिलों की दो दिवसीय भाजपा संभागीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

Updesh Awasthee
0

शिवपुरी। शिवपुरी, गुना, श्योपुर और दतिया जिलों की पं. दीनदयाल उपाध्याय भाजपा संभागीय कार्यशाला का आज परिणय वाटिका में शुभारंभ हुआ। दो दिन तक चलने वाली इस संभागीय प्रशिक्षण कार्यशाला में मु य अतिथि के रूप में भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी उपस्थित रहे।

जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने की। प्रथम सत्र में जहां प्रदीप जोशी ने उद्बोधन दिया वहीं द्वितीय सत्र में भाजपा विचारधारा पर राज चड्डा ने प्रशिक्षार्णियों को संबोधित किया।

कार्यशाला में मु य अतिथि प्रदीप जोशी ने प्रशिक्षण की भूमिका एवं एकात्म मानववाद पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अभी हम सदस्यता अभियान से निवृत्त हुए हैं और अब पार्टी को मजबूत बनाने का काम शुरू करना है।

उन्होंने बताया कि 1925 में संघ की स्थापना हुई तथा पार्टी में प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को दक्ष बनाने के लिए दिया जाता है। उन्होंने जानकारी दी कि 10 लाख कार्यकर्ताओं को पूरे भारतवर्ष में प्रशिक्षण  देने का लक्ष्य है।

यह कार्यशाला प्रशिक्षणार्थियों की नहीं  बल्कि आयोजकों की है। आज सभी उपस्थित आयोजक एक साथ यहां बिताएंगे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि जितना अच्छा प्रशिक्षण वे लेंगे उतना उनका विकास होगा।

प्रशिक्षण के बल पर ही नरेन्द्र मोदी जैसे सामान्य कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के पद पर पहुंचे हैं। कार्यशाला के द्वितीय सत्र में राज चड्डा ने कहा कि भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति में विश्वास नहीं करती है।

भाजपा की शुरूआत जनसंघ से हुई जिसका लक्ष्य राष्ट्र का विकास करना है। भाजपा पंथ निरेक्षता पर विश्वास करती है यहां सामान्य कार्यकर्ता को भी आगे बढऩे के पूर्ण अवसर मिलते हैं।

शिवराज सिंह चौहान और नरेन्द्र मोदी इसके उदाहरण हैं। भाजपा के जिला संगठन मंत्री श्याम महाजन ने मु य अतिथि श्री जोशी का परिचय देते हुए कहा कि वह इंदौर में बाल्यकाल से ही संघ से जुड़ गए थे।

 वह 2005 से 2010 तक उज्जैन के संभागीय संगठन मंत्री रहे वहीं 2011 से ग्वालियर में मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं। प्रारंभ में प्रशिक्षण अ यास वर्ग के संयोजक बृजेश बिरथरे भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी सहित अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यशाला का संचालन अवधेश नायक प्रदेश संयोजक प्रशिक्षण प्रकोष्ठ दतिया ने किया ।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!