शिवपुरी। सर्राफा बाजार शिवपुरी में आज ग्वालियर पुलिस ने लूट के एक मामले में सोने की खरीद करने पर व्यापारी शिवानंद खण्डेलवाल को गिरफ्त में लिया, लेकिन बाद में सामान जब्त कर रिहा कर दिया।
बताया जाता है कि चार माह पहले मोहना में लूट की वारदात हुई थी जिसमें लूटे गये सोने में से कुछ हिस्सा व्यापारी शिवानंद को लुटेरों ने बेचा था। बताया जाता है कि पुलिस लूट के आरोपी को भी शिवपुरी लाई थी।
उसकी शिनाख्त पर व्यापारी के सदर बाजार स्थित प्रतिष्ठान पर पुलिस गई और फिर व्यापारी को दुकान से यह कहते हुए उठाया गया कि उसे ग्वालियर ले जाया जा रहा है लेकिन बाद में पता चला कि व्यापारी को छोड़ दिया गया है और उससे खरीदा गया सोना ले लिया गया है। यह विदित नहीं हो सका कि कितना सोना व्यापारी को लुटेरे ने बेचा।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।