शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी में विगत दिवस पड़ोसी कचरा फेंकने को लेकर आपस में भिड़ गए जिसमें चार लोगों ने मिलकर एक महिला की बुरी तरह धुनाई लगा दी।
इस घटना में महिला के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं वहीं उसकी कमर में फे्रक्चर भी है। इस मामले में पुलिस ने अदम चैक काटकर मामले को रफा दफा कर दिया है।
पीडि़त रूपा पत्नी रघुवर गोस्वामी उम्र 40 वर्ष निवासी जवाहर कॉलोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 जुलाई को सुबह 8 बजे वह घर का कचरा फेंकने के लिए जा रही थी।
उक्त स्थान पर पूरी कॉलोनी का कचरा फेंका जाता है लेकिन पड़ोस में रहने वाली रानी परिहार, बल्लू परिहार, राहुल परिहार और उसकी मां ने उसे कचरा फेंकने से रोक दिया और उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया।
जब उसने मना किया कि वह उसके साथ यह व्यवहार न करें तो चारों आरोपियों ने मिलकर उसकी लाठी, डंडों से मारपीट कर दी जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट के निशान आये हैं वहीं उसकी कमर में भी फ्रेक्चर है
लेकिन पुलिस ने इस मामले में सिर्फ अदम चैक काटकर पल्ला झाड़ लिया है जबकि आरोपी घटना के बाद से ही उसके परिवार के वालों को धमकियां दे रहे हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।