घर में घुसे डाकू: बेटे को गोली, ​बाप को बका मारा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर आ रही है कि नरवर कस्बे में बीती रात्रि एक घर में घुसे नकाबपोश बदमाशो ने गोली मार दी और पुत्र को बचाने आए पिता के सर में बका मार दिया जिससे वह मरणासन्न हो गए। 

बदमाश घर में लूट के उद्देश्य से घुसे थे या फिर उनका उद्देश्य कुछ और था यह न तो परिजन स्पष्ट कर पा रहे हैं और न ही पुलिस। फिलहाल पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश भार्गव पुत्र स्व. रामस्वरूप उम्र 55 वर्ष निवासी महावीर पुरा वार्ड क्र. 10 नरवर अपने पुत्र श्रीकांत भार्गव के साथ निवास करते हैं। 

रात्रि करीब ढाई से तीन बजे के बीच तीन नकावपोश हथियारबंद बदमाश छत के रास्ते से उनके घर में घुस आए। जिनमें से एक बदमाश उनकी गैलरी में जाकर खड़ा हो गया जबकि दो बदमाश श्रीकांत के कमरे के पास पहुंचे और उन्हें यह कहकर जगाया कि शोर मत मचाना नहीं तो वह उन्हें गोली मार देंगे। 

बदमाशों को सामने देख श्रीकांत ने एक का हाथ पकड़ लिया। तभी बदमाश ने श्रीकांत पर कट्टे से फायर कर दिया जिससे निकली गोली श्रीकांत के सीने में जा धंसी। 

गोली की आवाज सुनकर उसके पिता सुरेश भार्गव और मां कुसुम जाग गई। बाद में श्रीकांत के पिता जैसे ही उसे बचाने के लिए पहुंचे तो पास में खड़े एक बदमाश ने धारदार हथियार से उनके सिर पर वार कर दिया जिससे वह भी अचेत होकर गिर गए। 

ज्यादा चीखपुकार मचता देख  बदमाशों ने मु य दरबाजे को खोला और भाग खड़े हुए। रात्रि में इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस वहां पहुंची और इसके बाद दोनों घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए शिवपुरी रैफर कर दिया जिनका इलाज चल रहा है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!