शिवपुरी। इंदार के ग्राम दौलतपुर में आज सुबह एक युवक सुखवीर सिंह यादव ने अपने पड़ौस में रहने वाले भगवान सिंह यादव के घर पर देशी कट्टै से फायर झौंक दिए।
पूरे मामले में एक अच्छी बात यह रही कि गोली मकान में लगी और किसी को चोट नही आई बाद में ग्रामीणों ने सुखवीर को कट्टे के साथ पकड़ लिया और सीधे पुलिस थाने ले गए जहां पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया हैै।
बताया जा रहा है कि दोनो के बीच कोई पुरानी रंजिश चल रही थी जिसके चलते आज आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।