आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अनन्तिम चयन सूची जारी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। एकीकृत बाल विकास परियोजना नरवर जिला शिवपुरी अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाडी सहायिका के चयन के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अध्यक्षता में चयन समिति द्वारा अनन्तिम चयन सूची तथा प्रतीक्षारत सूची जारी की गई है।

अनन्तिम सूची के विरूद्व दावे आपत्तियां मय साक्ष्यों के 6 जुलाई तक परियोजना अधिकारी आईसीडीएस नरवर के कार्यालय में कार्यालयीन समय में स्वीकार किए जाएगें। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त दावे एवं आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

अनन्तिम चयन सूची में ग्राम मुढ़ैनी हेतु आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए कृष्णा दुबे, प्रतीक्षारत पूजा सोलंकी, ग्राम थरखेड़ा हेतु आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए सुनैना राजपूत, प्रतीक्षारत मधु शर्मा तथा ग्राम बरोदा हेतु सहायिका के पद के लिए कविता बघेल का चयन किया गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!