शिवपुरी। जिले के भौंती कस्बे में गुरूवार को एक युवती ने अपने घर की दूसरी मंजिल पर स्थित बाथरूम में खुद को बंद कर कैरोसिन डालकर आग के हवाले कर लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार भौंती कस्बे में पानी की टंकी के पास निवासरत आयशा उम्र 23 वर्ष पुत्री इदरिश खान ने दोपहर 12 बजे के आसपास बाथरूम में जाकर अपने ऊपर कैरोसिन डालकर आग लगा ली।
पड़ासियो ने दूसरी मंजिल पर धुआ उठता देखा तो लोगो को एकत्रित किया गया। जब तक देर हो चुकी थी। तब तक आयशा ने दम तोड दिया। बताया गया है कि घटना के समय आयशा के घर उसकी छोटी बहन थी और उसकी मां कस्बे में अपने चुडी के ठैले पर गई हुई थी।
इस घटना के सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुचं कर मौका मुआना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।