पति से परेशान थी संगीता, इसलिए खाया जहर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के कोलारस क्षेत्र के जगतपुर में एक नव विवाहिता की मौत बीती 25 जुलाई को जहर खाकर हुई थी। महिला के जहर खाने के बाद हुई मौत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 42/15 पर मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की थी।

जिसमें एसडीओपी कोलारस सी.के.आर्य द्वारा की गई जाचं में खुलासा हुआ कि पति व ससुरालियों की प्रताडऩा से तंग आकर बहू ने जहर का सेवन किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार कोलारस के ग्राम पनवारी में ब्याही संगीता पत्नि कपूर जाटव उम्र 22 वर्ष को आए दिन ससुरालियों की प्रताडऩा मिल रही थी। पति व ससुरालियों की प्रताडऩा से आहत होकर वह जगतपुर में अपने परिजनों के यहां आ गई।

यहां उसने बीती 25 जुलाई को जहर खाकर आत्महत्या कर ली और पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की। जिसमें पता चला कि संगीता को उसके पति कपूर जाटव व परिजन हरविलास जाटव द्वार आए दिन दहेज के मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया जाता था जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।

इस मामले की जांच में पुलिस ने अब पति व परिजन के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें पुलिस ने धारा 304 बी, 498ए, 201, 34 ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!