शिवपुरी। इंदार थाना क्षेंत्र के ग्राम में स्कूल में बीते रोज पालक संघ के अध्यक्ष चुनाव हो रहा था तभी एक युवक आया और शिक्षक के सिर पर कट्टा तान दिया और बोला मुझे अध्यक्ष बनाओ।
जानकारी के अुनसार इंदार थाना क्षेंत्र के ग्राम मझारी के स्कूल में बीते रोज आयोजित हो रही पालक संघ के अध्यक्ष चुनाव के दौरान गांव में रहने वाला एक युवक धर्मेन्द्र यादव आ गया और उसने स्कूल के शिक्षक रामवीर पुत्र ब्रजेश यादव निवासी इंदार के ऊपर देशी कट्टा तान दिया और कहा कि अगर मुझे पालक संघ का अध्यक्ष नही बनाया तो वह जान से मार देंगा।
इसके बाद वह मौके से चला गया। बाद में शिक्षक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिस पर से पुलिस ने आरोपी रामवीर के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की पड़ताल शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।