पिछोर में 2 तिहाई पत्रक भरे जा चुके हैं:धैर्यवर्धन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी का महासदस्यता अभियान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी के मार्गदर्शन में निरंतर जोर पकड़ता जा रहा है। पिछोर मंडल के सदस्यता प्रभारी धैर्यवर्धन के अनुसार पिछोर में लगभग दो तिहाई सदस्यता पत्रक भरे जा चुके हैं।

भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री धैर्यवर्धन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर प्रभारी एवं अन्य कार्यकर्ता गांवों में जाकर नये सदस्यों की विस्तृत जानकारी तो पत्रकों में संकलित कर ही रहे हैं।

पिछोर क्षेत्र में श्रीमती नवप्रभा पडऱया नाद, विकास पाठक बदरवास, सुनील लोधी पारेश्वर, कृष्ण विहारी गुप्ता डामरौन, मनीष अग्रवाल मनपुरा, राधाशरण वर्मा ढला, रामेन्द्र छिरौल्या एवं किशनलाल दुबे भौंती, रंजीत रहौरा सेमरी, रोहित पाठक बडैरा, कृष्णकांत भट्ट मल्हावनी, कृष्णकांत पाठक लभेड़ा, रामजी दुबे हि मतपुर, श्रीमती पूनम सोनी, विद्याशंकर पुरोहित एवं रविन्द्र पाठक को नगर केन्द्र की प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

पिछोर के सह सदस्यता प्रभारी जनपद अध्यक्ष लोकपाल सिंह लोधी भौंती एवं मनपुरा की सदस्यता पर विशेष फोकस किये हुए हैं। महा सदस्यता अभियान की समीक्षा के सिलसिले में पार्टी के संगठन मंत्री भी पिछले दिनों पिछोर में मंडल अध्यक्ष विकास पाठक एवं क्षेत्र के सभी पालक एवं संयोजकों के साथ बैठक कर चुके हैं।

पिछोर में निवासरत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के सहयोग एवं मार्गदर्शन में भाजपा का सदस्यता का द्वितीय चरण पूरे जोर पर हैं।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!