शिवपुरी। देहात थाना क्षेंत्र के ग्राम विलोकंला में रहने वाले एक युवक नरेश पुत्र रामस्वरूप रावत के साथ उसी गांव में रहने वाले प्रताप, बादाम, पुरूषोत्तम, संजय, अजमेर सिंह व रामकिशन रावत ने लाठी, लुहांगी से जमकर मारपीट कर दी।
घटना के पीछे पुरानी रंजिश का होना बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की पड़ताल शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।