शिवपुरी। जिले के बैराड तहसील अंतर्गत प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाया गया ठगौसा रोड से ककरई-सड़ रोड बनते ही उखाडना शुरू हो गया है। बताया गया है कि इस रोड को बने अभी 30 दिन और 360 घंटे ही हुए है।
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत स्वीकृत एक करोड़ की लागत से बनने वाला रोड अभी मात्र 360 घंटे ही पूर्व बनकर तैयार हुआ है लेकिन अधिकारियों और ठेकेदार की गहरी मित्रता के कारण यह रोड बनने से पहले ही उखडना शुरू हो गया हैप्
बताया गया है कि इस सडक को बनाने के लिए सडक निर्माण के पूरे नियम कायदे कानूनो का अधिकारियो और सडक निर्माण् एंजेसी ने रेप कर दिया है। जानकारी यह भी यह आ रही है कि सडक को बनाते समय इस सडक बनाने वाले नियमो का पालन नही किया गया है इस कारण यह सडक बनने से पहले ही उखाडना शुरू हो गई है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।