शिवपुरी। अमोला थाना क्षेंत्र के ग्राम सिरसौद में रहने वालेे एक मजदूर ने बीती रात शराब के नशे में फांसी लगा ली। इस घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की पड़ताल शुरू कर दी हैै।
जानकारी के मुताबिक सिरसौद स्थित कुरयाना मौहल्ला में रहने वाला दिलीप (35)पुत्र चउआ केवट शराब पीने का आदी था। बीती रात भी वह अपने घर पर शराब पीकर आया था और कमरे में जाकर लेट गया।
लेकिन न जाने कब उसने एक प्लास्टिक के तार से फांसी लगा ली घर में किसी को पता ही नही चला। सुबह जब घर के लोग सोकर उठे तो दिलीप फंदे से लटका हुआ था।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी हैै।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।