शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के राजा की मुढैरी में कल शाम एक आरोपी युवक ने खेत पर काम कर रही महिला के साथ अभद्रता कर दी और उसके साथ मारपीट भी की।
जिसकी शिकायत पीडि़ता ने थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक प्रकाश आदिवासी के खिलाफ धारा 354 छेड़छाड़ सहित 323 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुषमा आदिवासी (परिवर्तित नाम) उम्र 22 वर्ष निवासी कांकर सतनवाड़ा हाल निवासी जादौन कृषि फार्म राजा की मुढैरी कल शाम 4 बजे खेत पर काम कर रही थी।
तभी आरोपी श्री प्रकाश आदिवासी मोका ताड़कर वहां पहुंच गया और उसने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी जब पीडि़ता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी डंडों से मारपीट कर दी। बाद में ग्रामीणों के एकत्रित होने पर आरोपी भाग खड़ा हुआ।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।