सिंधिया की ठसाई का असर: मुन्नालाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओ का जनसंवाद शुरू

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पिछले दिनो नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह की दिल्लाी बुलाकर क्षेत्रीय सांसद सिंधिया ने मुन्नालाल की ठसाई की थी और कहा कि आप कांग्रेसियो और कांग्रेस पार्षदो की सुनवाई नही करते है। यह आपके और पार्टी के लिए घातक है।

इसी ठसाई के फलस्वरूप मुन्नालाल ने पहली बैठक कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बैजनाथ सिंह यादव के निवास स्थान पर हुई की जिसमें रामसिंह यादव,उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा,राकेश जैन आमोल, राकेश गुप्ता, हरवीर सिंह रघुवंशी शामिल हुए।

इसके बाद दूसरी बैठक नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह के निवास स्थान पर हुई इस बैठक में सूत्र बताते हैं कि नपा उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा ने सुझाव दिया कि सबसे पहले हमें कांग्रेस पार्षदों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजी दूर करने का प्रयास करना चाहिए।

जिसका सभी ने समर्थन किया और यह निर्णय लिया गया कि वार्ड वार्ड जाकर कांग्रेस कार्यकर्ता जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाये जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शामिल कर उनकी बात सुनी जाये।

इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 1, वार्ड क्रमांक 39,   और वार्ड क्रमांक 3 में कांग्रेस कार्यकर्ता जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। हालांकि इन वार्डों में वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की काफी कुछ सुननी पड़ी।

सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने के बाद अगली कड़ी में जनता के बीच जाकर श्री सिंधिया और कांग्रेस के कार्यों से उन्हें अवगत कराया जायेगा। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!