भोपाल। शिवपुरी शहर में मड़ीखेड़ा डेम से सिंध का पानी लाने के मुद्दे पर गुरुवार को मंत्रालय में उच्च-स्तरीय बैठक होगी। बैठक में जिले की प्रभारी तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुश्री कुसुम महदेले, लोक निर्माण मंत्री श्री सरताज सिंह, उद्योग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया सहित वन और नगरीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि उद्योग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने हाल ही में इस संबंध में आंदोलन कर रहे नागरिकों से भेंट की। श्रीमती सिंधिया ने बताया कि अब इस प्रोजेक्ट के लिये मॉनीटरिंग कमेटी बनायी गयी है, जिसमें कलेक्टर, एडीएम, नगरपालिका सीएमओ तथा पब्लिक पार्लियामेंट के सदस्य शामिल रहेंगे।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।