पति ने बाल पकड घसीटा, कहा: शिकायत करेगी तो आग लगा दूंगा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज एसपी ऑफिस मे एक युवती ने शिवपुरी एसपी मोहम्मद यूसुफ कुर्रेशी को एक आवेदन दिया है इस आवेदन मे कहा गया है कि मेरे पति मेरे चरित्र पर आरोप लगाते है मेरे पर दहेज का दबाब बनाते हुए मेरी मार पिटाई भी करते है और मेरा चेहरा सुन्दर ना होने के कारण मुझे अपमानित करते है।

एसपी शिवपुरी को दिए गए आवेदन में करैरा निवासी हेमलता जाटव ने बताया कि मेंरी शादी 16 मई 2013 में खनियाधानाा निवासी सुरेन्द्र कुमार जाटव के साथ हुई थी शादी के एक दो साल तक सब ठीक चला लेकिन इसके बाद ससुराल बालो ने प्रताडित करना शुरू कर दिया।

हेमलता जाटव ने आवेदन के माध्ययम से बताया गया है कि मेरा चेहरा सुन्दर न होने के कारण मेरा मेरी ससुराल में ससुरालियों द्वारा रोज अपमान किया जाता था,मेरे को दहेज में 2 लाख रूपए और फोर व्हिलर की मांग पति सास-ससुर देवर और देवरानी द्वारा अक्सर की जाती है। इस कारण में ससुराल छोड मायके आकर रहने लगी।

इतना ही नही मेरे पति ने मेरे मायके करैरा आकर मेरे पिता से दहेज की मांग करते हुए मेरे पिता और भाई से झगडा कर मारपीट भी कि,  जिसकी रिर्पाेट थाना करैरा में दर्ज कराई गई।  इसके बाद पुन:मेरे मायके में मेरी मारपीट मेरे पति द्वारा की गई जिसकी शिकायत मैने थाना अमोला में मार्च 2015 में की उसके बाद थाना प्रभारी ने मुझे और मेरे पति को समझाकर मुझे ससुराल भिजवा दिया।

लेकिन इस पुलिस द्वारा मेंरे पति को समझाने का प्रयास भी व्यर्थ गया मेंरे ससुराल पहुचने पर मेरी मार  पिटाई मेरे पति ने की,मेरी देवरानी प्रीति देवर राहुल और सास ने मुझे चप्पलो से पीटा और मेरे पति ने बाल पकडकर घसीटते हुए मारा और धमकी दी अगर फिर पुलिस से शिकायत की तो आग लगाकर मार डालेंगे।

इस आवेदन में माध्यम से हेमलता जाटव ने कहा कि मेरे यहां एक लडकी है और लडका न होने पर ताना दिया जाता है। मेरे ससुर कहते है कि मेरे लडके को तलाक देदे में तेरी दुसरी शादी करवा दूगां

अत: श्रीमान जी से निवेदन है कि मेेरे पति सुरेन्द्र जाटव ससुर बैजनाथ जाटव,देवर राहुल और देवरानी प्रीति पर आपराधिक मुकदमा कर मुझे न्याय दिलाया जाए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!