शिवपुरी। शहर के बीचो बीच सदर बाजार क्षेत्र में लाहौटी कॉ पलैक्स की तीसरी मंजिल पर हो रहा टॉवर निर्माण संभवत: भविष्य में कभी भी किसी बड़े हादसे का सबब बन सकता है। इस टॉवर निर्माण से जहां अन्य लोगों ने आपत्ति जताई है।
इस पर स्थानीय दुकानदारों व नागरिकों ने जिला प्रशासन से बीच बाजार में लग रहे टॉवर निर्माण कार्य को अविलंब रोके जाने और निर्माणकर्ता के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की है।
बताना होगा कि बीते सालो पूर्व पहले शहर के बीचों बीच सदर बाजार के प्रवेश द्वार के समीप गोयल मेडीकल की छत पर लगा एक टॉवर अचानक आंधी-तूफान के कारण क्षतिग्रस्त होकर गिर गया था। जिसमें एक भीषण हादसा शहर में होते-होते बचा। तब से आदेश भी जारी हो गए थे कि शहर के बीच में किसी प्रकार के टॉवर का निर्माण नहीं होगा।
कुछ इसीप्रकार का एक टॉवर निर्माण इन दिनों शहर में सदर बाजार के ऊपर लाहौटी कॉॅ पलैक्स की तीसरी मंजिल पर जारी है। जहां इस टॉवर के लगने से दुकानदार व स्थानीय लोग दहशत में है तो वहीं कई लोगों ने इस टॉवर निर्माण की शिकायत भी कलेक्टर व नगर पालिका को की है।
घनी आबादी वाले क्षेत्र सदर बाजार, टेकरी में हो रहे इस टॉवर निर्माण से कभी भी हादसे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इसलिए लोगों की मांग है कि यह टॉवर निर्माण कार्य रोका जाए और इसे अन्यत्र जगह लगाया जाए।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।