जलक्रांति: जल आन्दोलन समिति ने राज्यपाल को भोपाल में सौंपा ज्ञापन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी की जलावर्धन योजना की पूर्णता को लेकर जल आन्दोलन समिति द्वारा भोपाल में राज्यपाल रामनरेश यादव को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन सोसायटी फॉर पब्लिक इंट्रेस्ट के तत्वाधान में समिति के अध्यक्ष एड.पीयूष शर्मा के साथ भूपेन्द्र विकल, चन्द्रकेश यादव, किशन चौधरी, अंजलि सिंह, बलराम शर्मा मौजूद रहे जिन्होंने राज्यपाल से शिवपुरी की महत्वाकांक्षी योजना को शीघ्र पूर्ण किए जाने की मांग की।

इस दौरान सोसायटी फॉर पब्लिक इंटे्रस्ट द्वारा स्थानीय अप्सरा रेस्टारेंट में पत्रकारों के बीच भी अपनी बात रखी और प्रेसवार्ता में जनप्रतिनिधियों द्वारा इस योजना को पूर्ण ना किए जाने की बात कही। पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए एड.पीयूष शर्मा ने कहा कि शहर की 2.25 लाख आबादी के लिए 65 हजार घरों में प्रतिदिन पानी चाहिए।

 लेकिन आज यह पानी फिल्टर प्लांट से फिल्टर होकर सप्लाई किया जा रहा है और मलमूत्र युक्त पानी पीने को नगरवासी मजबूर है ऐसे में जब वर्ष 2008 में जलावर्धन योजना को मंजूरी दिलाई तो आज 7 वर्षों बाद भी योजना अधर में है। 59 करोड़ की लागत से बढ़ते-बढ़ते अब इसका बजट कहीं गुना बढ़ गया है और इसका निर्माण कार्य करने वाली कंपनी भी इसके लिए दोषी है।

प्रेसवार्ता में एड.पीयूष ने मांग की है कि प्रदेश के मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं इस योजना को गंभीरता से लेकर पूर्ण कराऐं और इस योजना में अड़ंगा लगाने वालों के विरूद्ध न्यायोचित कार्यवाही की जावे।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!