उद्योग मंत्री की फटकार के बाद जागे नपाध्यक्ष और सीएमओ

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। गत दिवस प्रदेश की उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में सिंध जलावर्धन को लेकर नपा सीएमओ को निर्देशित किया था और इसी क्रम में इस फटकार के बाद नपाध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह और सीएमओ कमलेश शर्मा आज कार्यपालन यंत्री आर एन सिंह के साथ मड़ीखेड़ा डैम पहुंचकर इंटैकवैल ओर फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे।

यहां बताना होगा कि सिंध परियोजना पर विगत कुछ महीनों से सतत कार्य करते हुये दिल्ली और भोपाल में कार्यवाहियों के बाद आज नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह ने सीएमओ कमलेश नारायण शर्मा एवं कार्यपालन यंत्री आर.एन.सिंह के साथ मडीखेडा डेम पहुॅचकर इंटेकवैल एवं फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया।

विदित है कि जिला कलेक्टर राजीव दुवे एवं नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह के निर्देश पर इंटेकवैल का बंद पडा कार्य विगत कुछ ही दिनो पूर्व दुवारा शुरू हुआ है, आज उस कार्य की विकास रिपोर्ट लेने नपाध्यक्ष ने कर्मचारियों के साथ निरीक्षण किया।

वहां कार्य कर रही क पनी गणेश इंटरप्राइजेज के प्रतिनिधि राकेश गोयल को पूरी तरह आश्वस्त किया कि कोई भी समस्या आने पर मैं पूरी तरह से आपके साथ हूॅ। यह कार्य किसी भी कीमत पर रूकना नही चाहिये एवं तेज गती से चलना चाहिये।

लगभग पूर्ण हो चुके फिल्टर प्लांट पर पहॅुचकर उन्होने मुआयना किया कि प्लांट की दुरूस्ती के लिये और क्या आवश्यकतायें है। जिन्हें शीघ्र ही पूरा किया जा सके।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!