यादव बस और ट्रक में भिडंत, 1 की मौत, दर्जन भर घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के पिछोर क्षेत्र में ग्राम बमना के निकट बस-ट्रक दुर्घटना में एक की मौत हो गई जबकि दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। इस दुर्घटना में मासूम 03वर्षीय बालक की मौत हो गई जबकि अन्य लोग घायल हुए है। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने ए बूलेंस के माध्यम से गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय जबकि अन्य घायलों को पिछोर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि ट्रक चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ और दोनों भारी वाहन आपस में टकराकर रोड़ से दूर जा हटे। 

जानकारी के अनुसार प्रतिदिन पिछोर से दतिया जा रही यादव बस अपने निर्धारित रूट से निकलकर सवारियों को लेकर जा रही थी। यह बस पिछोर से कुछ ही आगे निकली थी कि तभी ग्राम बमना के निकट सामने से आ रहे एक  ट्रक क्रमांक यू पी 93 टी.1213 से यह बस टकरा गई और आमने-सामने की इस भिड़ंत में बस में हा-हाकार मच गया। 

घटना की जानकारी लगते ही अन्य ग्रामीणजन व पुलिस मौके पर पहुंची। इस सड़क दुर्घटना में रामकुमार लोधी उम्र 25 वर्ष निवासी पारेश्वर के 03 वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई जबकि अन्य दर्जनों लोग दुर्घटना में घायल हो गए। इस दुर्घटना में जो घायल हुए है।

 उनमें मथुरा प्रसाद केवट, नारायण लोधी, दीपक शर्मा, रमेश लोधी, संदीप सेन, शिवम, मयंक, मातादीन, रामसेवक, हलकन, ओमकार, रामदेवी, कामिनी,अर्जुन सिंह चौहान, कौशल्या, चंदन सिंह, कृष्णा और पूनम घायल है जिसमें से गंभीर घायलों को जहां जिला चिकित्सालय रैफर किया गया तो वहीं कुछ घायलों को पिछोर स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर मामला जांच में ले लिया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!