अवैध बजरी से भरी दो ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खदानों से अवैध रूप से बजरी का उत्खनन करने का कार्य जिलेभर में जोरों पर चल रहा है इसी तारत य में विगत दिवस नरवर थाना पुलिस ने पार्वती नदी से चल रहे अवैध रेत के उत्खनन की जानकारी पर वहां दबिश दी जहां से दो ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त किये गये हैं। वहीं ट्रेक्टर चालकों को भी गिर तार कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरवर थाना टीआई उत्तम सिंह मंडेलिया व चौकी प्रभारी बदन सिंह पाल को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि ग्राम पनानेर में पार्वती नदी से बजरी का अवैध उत्खनन किया जा रहा है।

इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी तो वहां ट्रेक्टर क्रमांक यूपी 93 एके 9465 के साथ एक बिना नंबर का ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त कर लिया वहीं ट्रेक्टरों को चला रहे चालक माधौ रावत पुत्र मंगल सिंह रावत और सोनू बाथम पुत्र कृष्णा निवासी हरसी को गिर तार कर लिया है वहीं बजरी से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली को खनिज विभाग के सुपुर्द कर दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!