शादी के खर्च की ब्याज सहित कर रहे थे बसूली,मामला दर्ज

0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि टीव्ही टॉवर रोड पर निवासरत एक जैन परिवार अपनी बहू से शादी में खर्च हुए रकम की ब्याज सहित बसूली कर रहे थे। मांग पूरी ना होने पर बहु की मारपीट कर घर से भगा दिया। मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़ता मोना जैन ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका विवाह देवेन्द्र जैन निवासी टीव्ही रोड के साथ मंदिर से हुआ था उस समय आरोपी पति देवेन्द्र, सास धन्नोबाई और जेठ बिल्लू जैन ने एक लाख 21 हजार रुपये की राशि विवाह में खर्च की थी।

आरोपी विवाह के बाद से ही विवाह में खर्च हुई राशि ब्याज सहित दो लाख रुपये दहेज के रूप में मांग रहे थे। न देने पर आरोपी उसकी मारपीट करते।

जब आरोपियों की प्रताडऩाओं से पीडि़ता तंग हो गई तो उसने कल थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 498 और 323 का प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!