पुलिस का जुओ के फड पर छापा, जुआरी पकडे

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शिव शक्तिनगर में कल पुलिस ने वहां संचालित दो जुए के फड़ों पर दबिश देकर आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया है वहीं जुआरियों के पास से 11 हजार रुपये से अधिक की राशि बरामद हुई है। पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि शिव शक्तिनगर में दो स्थानों पर बड़े स्तर पर जुए के फड़ संचालित हो रहे हैं जहां प्रतिदिन लोग हार जीत का दांव लगाते हैं इस सूचना पर पुलिस ने दो टीमों का गठन किया और दोनों स्थानों पर दबिश दी तो वहां से जुआरियों को गिर तार कर लिया।

पहली कार्यवाही जुआरी कुलदीप सिंह के घर पास हुई जहां से पवन पुत्र ग्यासी शर्मा निवासी छत्री कॉलोनी, चंद्रपाल पुत्र श्रवण सिंह तोमर, कुलदीप सिंह पुत्र कोकसिंह तोमर निवासीगण शिव शक्तिनगर, मुबीन शाह पुत्र सहजाद खां निवासी कोलारस को गिर तार कर लिया। जिनकी तलाशी लेने पर 5 हजार 80रुपये की राशि और ताश की गड्डी बरामद हुई।

वहीं दूसरी कार्यवाही शिव शक्ति नगर के पार्क में की गई जहां से हुकुम सिंह पुत्र मुरारीलाल कुशवाह निवासी शिव शक्तिनगर, भूरा पुत्र रामजीलाल बाथम निवासी धौलागढ़, बंटी पुत्र जगदीश शर्मा निवासी पटेल नगर, सुनील पुत्र रामसेवक शर्मा निवासी छत्री कॉलोनी को गिर तार कर लिया। जुआरियों के पास से 6 हजार 76 रुपये की राशि बरामद हुई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!