महुअर परियोजना का शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करें: यशोधरा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। प्रदेश की वाणिज्य, उद्योग और रोजगार, खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने जिले की महुअर सिंचाई परियोजना की प्रगति के संबंध में आज जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी ली। उन्होंने परियोजना की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो कार्य शेष रह गया है, उसे अतिशीघ्र पूर्ण करें।

यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि महुअर मध्यम सिंचाई परियोजना एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इससे लगभग 24 ग्रामों के किसानों के कृषकों के यहां खुशहाली आएगी, वहीं 9500 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी, क्षेत्र के कुए, हैण्डपंपों का भी जल स्तर ऊपर बढ़ेगा।

महुअर मध्यम सिंचाई योजना के पूर्ण होने पर करैरा एवं पिछोर विधानसभा क्षेत्र के 24 ग्रामों के लगभग 17 हजार 900 कृषक लाभांवित होंगे। इस योजना से 9500 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा का लाभ होगा और आसपास के क्षेत्र के जल स्तर में भी वृद्धि होगी।

इस बांध के पूर्ण होने से महुअर नदी में सतत जल प्रभाव रहने से करैरा नगर की पेयजल समस्या का भी निदान होगा। इसके साथ-साथ योजना के डाउन स्ट्रीम में नाले का जल प्रभाव निरंतर रहने से कृषकों के मवेसियो आदि को पानी की उपलब्धता भी हमेशा बनी रहेगी। भागीरथ छीपा ने बताया कि महुअर बांध में वर्ष 2014 में जल भण्डाण कर 9500 हेक्टर क्षेत्र में सिंचाई की गई।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!