शिवपुरी। एक युवती के गायब होने की शिकायत पर नागपुर पुलिस आज शिवपुरी आई। नागपुर पुलिस के पास शिकायत थी कि नागपुर में रहने वाली पूजा लापता है और बाद में पता चला कि वह शिवपुरी में निवास कर रही है।
इस पर से नागपुर पुलिस शिवपुरी की कोतवाली पुलिस के साथ शहर के झांसी तिराहे पर पहुंची जहां पूजा रह रही थी। यहां पुलिस पूछताछ में युवती पूजा ने बयान दिए है कि वह नागपुर से अपनी मर्जी से यहां आई है।
और उसने शिवपुरी में रहने वाले लल्ला गोस्वामी से शादी कर ली है और उसे यहां पर कोई परेशानी नही है। इसके बाद महाराष्ट्र की नागपुर पुलिस अपनी कागजी खानापूर्ति कर वापस चली गई है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।