रेडलाईड ऐरिया से ITBP के जवान गिरफ्तार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी पुलिस ने पुरानी शिवपुरी स्थित रेडलाईट ऐरिया में छापा मारकर 3 युवती व 3 आईटीवी की ट्रेनिगं ले रहे जवानो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार करने संबंधी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के बजरिया मोहल्ला में बीते लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था। बीते कुछ दिनों से यहां हालाल ऐसे लगे कि बाहर के लोगों का आना-जाना शुरू हो गया। इस पर पुलिस को जरिए मुखबिर के सूचना मिली कि बजरिया क्षेत्र में एक घर में देह व्यापार चल रहा है।

यहां देह व्यापार की सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी देहात संजीव तिवारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराया जिस पर अति.पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार व एसडीओपी एसकेएस तोमर के निर्देश पर थाने की एक टीम बनाई और तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर वरिष्ठ अधिकारियों ने भी दबिश दी।

यहां एक घर में देह व्यापार करते हुए पांच महिलाओं व तीन युवकों को पकड़ा गया जो कि हरियाणा के निवासी बताए गए है। बताया जाता है कि यह युवक एजेंट के रूप में इन महिलाओं से जुड़ हुए थे। पकड़े गए आरोपियां में ज्यादातर बैराढ़ क्षेत्र के बेडिय़ा समुदाय की महिलाऐं थी जिसमें रिहाना पुत्री रूपसिंह बेडिय़ा उम्र 40 वर्ष निवासी गोवर्धन हाल निवासी छोटी बजरिया, आशा पुत्री छोटेलाल बेडिय़ा उम्र 30 वर्ष निवासी पतारपुरा थाना बैराढ़, हेमा पुत्री दाताराम बेडिय़ा उम्र 20 वर्श निवासी डाबरपुरा शामिल है

जिसमें दो एजेंट के रूप में राजकुमार पुत्र अजय बेडिय़ा व धर्मवीर पुत्र आशाराम निवासी टोरिया बैराढ़ शामिल है। इसके अलावा यहां देह व्यापार में शामिल होने आए आईटीबीपी में ट्रेनिंग करने वाले तीन युवक भी पुलिस ने पकड़े है। जिनमें विक्रम सिंह पुत्र कालीराम जाट उम्र 24 वर्ष निवासी हरियाणा, सोनू पुत्र जैकराम जाट , योगेश पुत्र ईश्वर लाल शर्मा निवासी हरियाणा है।  पुलिस ने उक्त मामले में देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!