साईकिल वितरण में लापरवाह तीन BRCC निलंबित

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। संभागायुक्त ग्वालियर के.के.खरे के निर्देशन में कलेक्टर राजीव दुबे के द्वारा साईकिल वितरण कार्य के निर्वाहन में लापरवाही, अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में बदरवास, कोलारस और खनियांधाना के बीआरसीसी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। 

कलेक्टर राजीव दुबे ने बताया कि बालक-बालिकाओं को साईकिल वितरण कार्य में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने पर बीआरसीसी बदरवास राजेश क ठान, बीआरसीसी कोलारस धूमनसिंह गोलिया एवं बीआरसीसी खनियांधाना विनोद कुमार गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उक्त बीआरसीसी द्वारा साईकिल वितरण के तहत पोर्टल पर बच्चों के डुप्लीकेट नाम दर्ज करने तथा गांव में प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला दोनों उपलब्ध है ऐसे ग्रामों के बच्चों को नियम विरूद्ध साईकिल वितरण करने पर सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत निलंबन की कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। 


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!