खभें से चढ़ महीप घर में घुसा और विधवा के साथ..

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम बांसगढ़ में विगत दिवस एक आरोपी ने घर में घुसकर एक विधवा महिला के साथ छेडख़ानी कर दी जिसकी शिकायत पीडि़ता ने थाने में दर्ज कराई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विनीता बाई (परिवर्तित नाम) बीते 23 -24 जून की रात अपने बच्चे के साथ घर में सो रही थी तभी आरोपी महीप सिंह पुत्र करनसिंह रावत पीडि़ता के घर के बाहर लगे बिजली के खंबे की सहायता से उसकी छत पर आ गया।

बतया गया है कि घर में घुसकर पीडि़ता के साथ अश्लील छेडख़ानी शुरू कर दिया। पीडि़ता ने जब चीखना शुरू किया। आवाज सुनकर पास में रहने वाली उसकी जेठानी और एक युवती जाग गई और जब उन्होंने वहां आकर देखा तो आरोपी पीडि़ता के साथ जबरदस्ती कर रहा था।

दोनों को देख महीप सिंह वहां से भागा। जिसे पकडऩे की कोशिश की गई लेकिन वह हाथ नहीं आया। घटना के बाद पीडि़ता इतनी डर गई कि उसने रिपोर्ट नहीं लिखाई। बाद में परिजनों के समझाने पर कल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने आरोपी महीप सिंह के खिलाफ भादवि की धारा 354, 456 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!