शिवपुरी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो जगह सर्पदंश की घटना सामने आई है। भौंती व तेंदुआ थाने में एक प्रौढ़ और एक मासूम बालक को सर्प ने काट लिया। जहां प्रौढ़ की सर्पदंश से मौत हो गई तो वहीं मासूम बालक सर्पदंश से घायल है जिसका उपचार जिला चिकित्सालय में जार है।
जानकारी के अनुसार थाना भौंती के ग्राम ऊमरीकलां निवासी रामचरण पुत्र नारायण लोधी उम्र 50 वर्ष बीते रोज अपने खेत पर काम कर रहा था कि तभी एक सर्प ने आकर उसे काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ी और कुछ ही देर में रामचरण ने दम तोड़ दिया।
इसी प्रकार से एक अन्य मामला थाना तेदुआ के ग्राम खरई का है जहां घर के आंगन में खेल रहा मासूम बालक आदित्य पुत्र विनोद धवले उम्र 10 वर्ष भी सर्पदंश का शिकार हो गया। आदित्य घर के आंगन में खेलते हुए एक सर्प के काटने से घायल हो गया और उसकी चीख सुनकर परिजन दौड़े-दौड़े आए।
जिस पर उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां अब आदित्य की हालत में सुधार है। पुलिसे ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।