नगर में नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का जोशीला स्वागत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले में बड़े लंबे समय बाद भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष के रूप में सुशील रघुवंशी को मनोनीत किया गया है। अंचल की राजनीति में भाजपा की नीति और कार्यकर्ताओं को संबल प्रदान करने का काम अब सुशील रघुवंशी करेंगें। इसी क्रम में उनके प्रथम नगरागमन पर जिले के भाजपा नेताओं ने जोशीला स्वागत कोलारस से श्ुारू किया।

जिसमें बड़ौदी में धर्मेन्द्र रघुवंशी के नेतृत्व में बृजेन्द्र भार्गव, अनिल करारे, अभिषेक समाधिया, रशीद खान, विवेकवर्धन शर्मा, भानु आचार्य, शिव कुमार रघुवंशी, राजेश, पवन सिंह राजपूत, वतन अग्निहोत्री, मयंक दुबे, विपिन सचदेवा ने माल्यार्पण के साथ स्वागत किया।

इसके अलावा शहर के गुना वायपास, झांसी तिराहा पर बलवीर यादव, अभिषेक शर्मा, बजाज शोरूम के निकट पूर्व विधायक माखन लाल राठौर ने पूर्व जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत व नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी का शॉल-श्रीफल और तिलक लगाकर स्वागत किया।

इसके अलावा माधवचौक चौराहे के निकट एचडीएफसी बैंक के सामने भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, व भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य कपिल जैन पत्ते वाले ने अपनी टीम के साथ स्वागत किया। माधवचौक चौराहे पर भाजपा नेता अनुराग अष्ठाना ने पुष्पवर्षा व माल्यार्पण के साथ स्वागत किया।

इसके बाद नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का यह काफिला प्रायवेट बस स्टैण्ड, सिद्धेश्वर होते हुए अभिनंदन कार्यक्रम स्थल परिण्य वाटिका पहुंचा जहां भाजपा के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!