व्यापारी से बदमाश ने मांगा टैरर टैक्स

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के जैन मंदिर के पास निवासरत एक व्यापारी को कस्बे के एक बदमाश ने धमकी दी और टैरर टैक्स की मांग की। इस घटना की सूचना पीडि़त व्यापारी ने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 384 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवी सिंह परिहार पुत्र कल्याण सिंह निवासी जैन मंदिर के पास घर में ही दुकान संचालित करता है कल शाम 5 से 5.30 बजे के बीच वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था तभी कस्बे का बदमाश शाबिर पुत्र अजमेरी मंसूरी वहां आया और 20 हजार रुपये की मांग करने लगा।

जब व्यापारी ने उससे मना किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसे जल्द ही रुपये नहीं दिये गये तो वह उसे बलात्कार या किसी शराब के प्रकरण में फंसवा देगा। घबराये व्यापारी ने इसकी शिकायत थाने मेें दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुट गई है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!