शिवपुरी। प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिमी ने बदरवास के एक इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी को दस घंटे के भीतर धमकी भरे 2 पत्र भेजकर तीन लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। व्यापारी को धमकी दी गई है कि यदि रुपए नहीं दिए तो तु हें परिवार सहित जान से मार देंगे पत्र के अंत में किसी के नाम की जगह अल्ला हाफिजए सिमी लिखा है और साथ में एक स्टार भी बना है।
बदरवास के व्यापारी राजेश पुत्र महावीर प्रसाद जैन के घर पर शनिवार सुबह एक पत्र पड़ा मिला इसमें 3 लाख रुपए का टेरर टैक्स मांगा गया था ऐसा न करने पर परिवार को जान से मारने की बात कही गई थी इसकी जानकारी व्यवसायी ने पुलिस को थी।
इसी दौरान शाम 4 बजे एक और पत्र आया इसमें उल्लेख था कि वह अच्छी तरह जानते हैं कि तु हारे 2 बेटे हैं यदि पुलिस को जानकारी दी तो तु हारे लिए ठीक नहीं होगा इस पत्र की जानकारी भी व्यवसायी ने पुलिस को दे दी पुलिस यह जानने का प्रयास भी कर रही है कि व्यवसायी को सिमी के नाम पर कोई और तो नहीं धमका रहा है।
पूर्व में शिवपुरी में इंदौर के नागोरी अपहरण कांड में भी उसका अपहरणकर्ता टीम का मास्टर मांईड शिवुपरी जिले का निवासी ही निकला था,ऐसे में बदरवास के व्यापारी को दी गई धमकी हो हलके में नही लिया जा सकता है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।