पत्नि और बहन के थे अवैध संबंध, इस कारण कर लगा ली फांसी

0
शिवपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्वालियर-गुना वायपास रोड़ के समीप वनस्थली पेट्रोल पंप के सामने एक पेड़ पर लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि युवक की पत्नि और बहन के किसी के साथ अवैध संबंध थे, इसी कारण आहत होकर उसने यह अपने आप को फांसी पर लटाक लिया।

जानकारी के अनुसार फतेहपुर में निवास करने वाले नरेश सेन पुत्र शंकर सेन बीते कुछ दिनों से गृहक्लेश से परेशान चल रहा था। बताया गया है कि नरेश अपनी पत्नि व उसकी बहिन के किसी अन्य युवक से संबंध होने के कारण आए दिन घर में विवाद व मारपीट करता था। बीती रात्रि भी जब नरेश घर पहुंचा तो घर में पत्नि व उसकी बहिन के बीच होने वाले बातों से उसे काफी ठेस पहुंची। 

इस दौरान विवाद भी हुआ और इस विवाद में नरेश ने अपनी पत्नि के साथ मारपीट भी की और जमकर शराब पी। शराब पीने के बाद वह घर से बाहर निकला तो उसे पत्नि ने रोकने का प्रयास किया लेकिन शराब के नशे में नरेश ने किसी की नहीं सुनी और घर से निकल गया। 

अगली सुबह जब परिजनों को नरेश की मौत की खबर मिली तो वह परेशान हो गए। मृतक ने फांसी का फंदा लगाकर अपने आप को मौत के हवाले कर दिया था यह घटना गुना-ग्वालियर वायपास रोड़ पर स्थित वनस्थली पेट्रोल पंप के सामने की है। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पड़ताल की तो उसकी जेब से सुसाईड नोट मिला।

 बताया जाता है कि इस सुसाईड नोट में मृतक ने अपनी पत्नि व उसकी बहिन सहित एक अन्य युवक के काले कारनामों का चिठ्ठा खोल दिया था और इससे आहत होकर ही उसने फांसी लगाई। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कोई पुष्टि तो नहीं की लेकिन वह मामले की जांच की बात कहती नजर आई। फिलवक्त पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!