कोतवाली पुलिस ने पकडा अवैध शराब का वाहन जब्त

0
शिवपुरी। शहर में अवैध शराब भरकर जा रहे एक वाहन को पुलिस ने चैकिंग के दौरान पकड़ा और इसमें 8 पेटी बीयर व एक पेटी अंग्रेजी शराब के क्वार्टर बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत गाड़ी को अपनी हिरासत में लेकर वाहन चालक को पकड़ा और आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।

बताया जाता है कि यह वाहन भोपाल से पास है जिसमें अवैध शराब अन्यत्र ले जाई जा रही थी जिसकी जरिए मुखबिर सूचना पुलिस को मिली। तो पुलिस ने एसपी के आदेश पर चैकिंग अभियान चलाया जिसमें झांसी तिराहे के आगे गुरूद्वारा रोड़ पर थाना कोतवाली के गंभीर सिंह व यातायात विभाग के सूबेदार पुरूषोत्तम विश्नोई ने इस वाहन को रोका।

जब चैकिंग की तो वाहन मे अवैध शराब पाई गई। इसमें 08 पेटी बीयर व 01 पेटी अंग्रेजी शराब के क्वार्टर बरामद किए गए। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है और पता किया जा रहा है कि यह शराब किसने कहां और किसके लिए ले जाई जा रही थी फिलवक्त पुलिस की जांच जारी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!