फिर हिली शिवपुरी की धरा, महसूस हुए भूकंप के झटके

0
शिवपुरी। आज दोपहर 12 बजकर 37 मिनट पर शिवपुरी शहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूक प की यह दूसरी घटना है। इससे पहले शिवपुरी सहित पूरे अंचल में भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए थे जो 1 मिनट से 2 मिनट तक के थे। आज दोपहर जो झटके महसूस किए गए वह ज्यादा तीव्र तो नहीं थे, लेकिन लोगों ने आसानी से उन झटकों महसूस अवश्य किया।

कोलारस में भी यह झटके महसूस किए गए। भाजपा नेता जिनेन्द्र जैन के अनुसार उन्हें 12 बजकर 35 मिनट पर 20 से 30 सैकण्ड तक भूक प के झटके महसूस हुए। कई अन्य लोगों ने भी भूकंप के झटके लगने की पुष्टि की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के कमलागंज, झांसी तिराहा, न्यूब्लॉक, महल कॉलोनी, पुरानी शिवपुरी सहित अनेकों स्थानों पर भूूकंप के झटके महसूस होने की सूचनाएं प्राप्त हुर्इं। जैसे ही लोगों ने एक दूसरे को भूकंप आने की जानकारी दी शहर भरकर में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।

पूर्व में भी शिवपुरी में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे जिससे कई लोगों के मकानों में दरार आ गई थी वहीं कई घरों का सामान गिर गया था। कोलारस कस्बे में भी हल्के झटके महसूस हुए।

Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!