शिवपुरी। फिजीकल चौकी क्षेत्र में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने दो मकानों के ताले चटका दिए, लेकिन खास बात यह है कि चोर मकान के अंदर तक प्रवेश नहीं कर सके। घटना के समय दोनों मकान सूने थे और मकान मालिक किसी विवाह समारोह में सम्मलित होने के लिए शिवपुरी से बाहर गए हुए थे। आज सुबह ताले टूटने की जानकारी गृहस्वामियों को लगी और रिश्तेदारों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकर केवट और श्री कोली का मकान शांतिनगर में पास-पास स्थित है। दोनों ही अपने-अपने परिजनों के साथ विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अपने-अपने मकानों में ताले लगाकर शिवपुरी से बाहर गए हुए थे। बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने उक्त दोनों मकानों के मुख्य दरबाजे के ताले तोड़ दिए, लेकिन चोर मकान में अंदर तक नहीं घुस पाए जिस कारण चोरी की घटना कारित नहीं हो सकी।
आज सुबह पड़ोसियों के माध्यम से दोनों मकान मालिकों को उनके मकानों के ताले टूटने की सूचना मिली। जिस पर दोनों ने अपने-अपने रिश्तेदार को सूचना दी। मौके पर उनके रिश्तेदार पहुंचे और पुलिस को सूचित कर दिया। देखने में तो ऐसा लग रहा है कि चोर मकान के अंदर तक नहीं घुस पाए, लेकिन वास्तवित का पता गृह स्वामियों के आने बाद ही लग सकेगा।
.jpg)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।