शिवदलयाल लोधी के घर के आगे रोका ट्रेक्टर तो कर दी कुटाई

0
शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम साजौर में बीती रात्रि ट्रेक्टर चालक द्वारा रास्ते में ट्रेक्टर खड़ा करने से रास्ता जाम होने पर चार आरोपियों ने ट्रेक्टर चालक की जमकर धुनाई कर दी और फायर भी किये।

घटना में ट्रेक्टर चालक घायल हो गया जिसकी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 294, 336, 323, 324, 506 बी, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केपी उर्फ कृष्णपाल लोधी पुत्र सुल्तान लोधी उम्र 24 वर्ष निवासी साजौर निवासी करीब पौने 10 बजे अपने खेत से ट्रेक्टर-ट्रॉली में गेहूं भरकर घर आ रहा था जहां रास्ते में आरोपी शिवदयाल लोधी के मकान के पास आम रास्ते पर केपी ने ट्रेक्टर खड़ा कर दिया जिससे रास्ता जाम हो गया ।

जिसे लेकर आरोपी शिवदयाल लोधी और उसके तीन पुत्र बृजेश, विनोद और पुष्पेन्द्र ने वहां से ट्रेक्टर हटाने के लिए केपी से कहा, लेकिन उसने ट्रेक्टर नहीं हटाया इसी बात को लेकर मुंहवाद हो गया और जिस पर चारों आरोपियों ने मिलकर केपी की पिटाई कर दी। बाद में बंदूक से एक हवाई फायर कर दिया जिससे गांव में दहशत फैल गई। घटना में घायल केपी ने थाने पहुंचकर आरोपियों की शिकायत दर्ज कराई।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!