फिजीकल पुलिस ने पकड़ा शातिर बाईक चोर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर भर के विभिन्न स्थानों से हो रही बाइक चोरी की घटनाओं में से फिजीकल पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को पकड़कर उसके कब्जे से 4 दिन पूर्व सर्वोदय नगर से चोरी गई प्लेटिना बाइक को चोर के घर से बरामद कर लिया है।

पुलिस ने बाइक बरामद कर चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैै। बाइक चोर को पकड़कर उसके कब्जे से बाइक बरामद करने की पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है क्योंकि पिछले कुछ महिनो में दर्जनो बाइक शहर से चोरी  हो चुकी है और उनका कोई सुराग हाथ नही लग रहा था।

फिजीकल क्षेंत्र स्थित सर्वोदय नगर से राहुल गुप्ता की प्लेटिना बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था, जिस पर से फिजीकल चौकी प्रभारी डॉ जयसिंह यादव ने पड़ताल की तो पता चला कि उक्त बाइक शातिर चोर संजू उर्फ संजय उर्फ ऐंटिना उर्फ चंद्रशेखर(27) पुत्र बालकिशन बाथम निवासी गौशाला के पास देखी गई थी।

इस सूचना पर से पुलिस ने बारीकी से जांच पड़ताल कर बीती रात जब ऐंटिना के घर पर दबिश दी तो चोरी हुई बाइक व ऐटिंना दोनो घर में मिले। पुलिस ने इस मामले में आरोपी चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!