मनियर 5 लोगो को जिंदा जलाने वाले काण्ड में 1 की मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोतवाली थाने के मनीयर क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की दर यानी रात एक युवक ने बहू के ससुराल न आने पर एक ही परिवार के पांच लोगों को जला दिया था सोमवार को जले हुए पांच लोगों में से एक की इलाज के दौरान ग्वालियर में मौत हो गई।

मनीयर निवासी जगदीश राठौर की बेटी लक्ष्मी का विवाह ग्राम टेंटरा मुरैना में दो साल पहले रामलखन राठौर से हुआ था चूंकि लक्ष्मी का जेठ रामवीर उस पर बुरी नजर रखता था और उस पर अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था, इसलिए लक्ष्मी ने ससुराल जाने से मना कर दिया

इसी बात से क्षुब्ध होकर बुधवार-गुरुवार रात रामवीर ने मनीयर स्थित लक्ष्मी के मायके आकर सोते समय जगदीश पुत्र मथुरा प्रसाद राठौर 55 वर्ष गीता पत्नी जगदीश राठौर 52 वर्ष  महेश पुत्र जगदीश राठौर 17वर्ष  लक्ष्मी पत्नी रामलखन राठौर 22 वर्ष सरस्वती पुत्री जगदीश राठौर 16 वर्ष  को आग लगा दी पांचों लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया थाए जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया था।

 ग्वालियर में इलाज के दौरान सोमवार दोपहर करीब तीन बजे महेश पुत्र जगदीश राठौर की मौत हो गई।

पुलिस ने उक्त मामले में मरणासन्न कथनों और जगदीश के बेटी रामेश्वर की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी रामवीर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था महेश की मौत के उपरांत अब हत्या के प्रयास का यह मामला हत्या में तब्दील हो जाएगा । 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!