सड़क हादसों में 2 की मौत, आधा दर्जन घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के नरवर व पिछोर में हुए चार अलग-अलग सड़क हादसों में एक मासूम बालिका सहित दो लोगो की मौत हो गई वही आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने सभी मामलो में कायमी कर आगे की पड़ताल शुरू कर दी है। पिछोर कस्बे के डागबंग्ला के सामने एक ट्रक की टक्कर से वार्ड क्रंमाक 2 में रहने वाला जयपाल(62) पुत्र मोती सिंह चौहान घायल हो गया।

स्थिति यह रही कि जयपाल इस हादसे में बाल-बाल बचा है क्योकि बाइक ट्रक के नीचे आ गई थी ऐसे में वाहन चालक ने बे्रक लगा दिए और जयपाल केवल घायल हुआ। जयपाल बाइक से रात को करीब 10.40 बजे बस स्टैण्ड से अपने घर जा रहा था।

दूसरी घटना पिछोर कस्बे के छत्रपाल स्टेडियम के सामने चंदेरी रोड़ पर सोमवार को दोपहर करीब 1.20 बजे सामने से आ रहे ट्रक चालक राशिद खान निवासी हमीरपुर ने सामने अपने मामा बादाम पुत्र शंकर यादव के साथ आ रही 9 वर्षीय मासूम बालिका मुस्कान पुत्री हरभान यादव को कुचल दिया।

इस हादसे में मासूम बालिका की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक सहित वाहन को अपने कब्जे में कर लिया है। तीसरी घटना पिछोर कस्बे की शिवपुरी रोड़ से गुजर रहे एक बाइक सवार दंपत्ति को सामने से आ रहा दूसरा बाइक सवार तेजी से टक्कर मार गया।

इस घटना में बाइक पर सवार सुमन बाई पत्नी हनुमंत सिंह लोधी निवासी ग्राम लहर्रा गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि बाइक चला रहा पति हनुमंत इस हादसे में बच गया। पुलिस ने इस मामलें में आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

चोरी व अंतिम घटना नरवर के जुझाई तिराहे पर एक मिनी मेटाडोर व बाइक की भिड़त में बाइक पर सवार एक ही परिवार के पांच लोगो में से एक युवक मनोज प्रजापति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि अन्य लोग चन्नू प्रजापति(50), कमलू(18) कृष्णा(15) कमलेश व विमला प्रजापति(50) गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे 108 ऐबूलेंस से अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!