शिवपुरी। करैरा थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने वाले ससुरालीजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति, सास व तीन देवरो के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक शिवपुरी के इंद्रपुरम में रहने वाली महिला अनीता भार्गव की करैरा के घरियाली मौहल्ला निवासी देवेन्द्र भार्गव से शादी हुई थी। शादी के कुछ वर्षो बाद अनीता के ससुराल पक्ष के लोगो ने महिला को प्रताडि़त करना शुरू कर दिया और अनीता को बीते दिनो घर से बाहर निकाल दिया।
महिला का कहना है कि उसका पति आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस ने इस मामले में महिला की शिकायत पर पति देवेन्द्र, सास रामकली व देवर अनूप भार्गव स, आनंद व आलोक के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।