शिवपुरी। बैराड़ के ग्राम अमरोदा में आज शाम गेंहूॅ की फसल काटकर उसे पूरे बनाकर ट्रेक्टर की ट्रॉली में रख रहा था। इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन की तार टूटकर किसान पर गिरा। इस घटना में किसान 50 फीसदी करंट से झुलसा गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित पूरी फसल आग में जलकर राख हो गई।
झुलसे किसान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अमरोदा निवासी माधव(42) पुत्र नारायण सिंह आज शाम को खेत पर गेंहूॅ की फसल काटकर उसके पूरे बनाकर बेचने के लिए ट्रैक्टर व ट्रॉली में रख रहा था। इसी दौरान एक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे गिरा और इस हृदयविदारक हादसे में किसान करंट से झुलस गया है वही ट्रैक्टर व फसल आग में जल गई हैै जिससे किसान को लाखों का नुकसान हुआ है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।