शिवपुरी। अभी कुछ दिन पूर्व, सफाई के शुक्रवार के दिन स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 1 कठमई आदिवासी बस्ती में कलेक्टर को वहां के निवासियों ने पेयजय समस्या सहित और अन्य समस्यो से रूबरू कराया था। कलेक्टर राजीव दुबे ने तत्काल समस्यो का निवटारा करने का अश्वासन जनता को दिया था। उन्ही समस्यो का निराकण के लिए कलेक्टर ने इस वार्ड को 24 लाख रू के कार्य मंजूर किए है।
जिला कलेक्टर राजीव दुबे ने सहरिया विकास अभिकरण के तहत नगर पालिका परिषद शिवपुरी के अनुसूचित जनजाति बाहुल्य वार्ड क्रमांक-1 कठमई में पांच कार्यों के लिए 24 लाख 81 हजार रूपए की राशि की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृत की है।
आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक आई.यू.खांन ने बताया कि सहरिया विकास अभिकरण के तहत नगर पालिका परिषद शिवपुरी के अनुसूचित जनजाति बाहुल्य वार्ड क्रमांक-1 कठमई में दो सीसी रोड निर्माण हेतु 12 लाख 75 हजार की राशि, एक स्ट्रीट लाईट एवं एकल बत्ती कनेक्शन हेतु 6 लाख 20 हजार और अनुसूचित जनजाति बस्ती में दो नलकूप खनन किए जाने हेतु 5 लाख 86 हजार रूपए की राशि की स्वीकृति प्रदाय की है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ग्राम कठमई में आयोजित स्वच्छता अभियान एवं जन समस्या निवारण के दौरान नागरिकों ने वार्ड में सीसी रोड़, स्ट्रीट लाईट एवं एकल बश्री कनेक्शन और नलकूप खनन कराने की बात रखी थी।
जिसे जिला कलेक्टर ने पूरी गंभीरता से लेते हुए आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक को तत्काल प्रांक्लन तैयार कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में उक्त पांच कार्यों के लिए 24 लाख 81 हजार रूपए की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृत प्रदाय की गई है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।