समूहों को अब उचित मूल्यों की दुकानों से जोड़कर मिलेगा खाद्यान्न: कलेक्टर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिलाधीश राजीव दुबे ने हितग्राही मूलक योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मध्यान्ह भोजन प्रदाय करने वाले समूहों का समीप की उचित मूल्य की दुकानों से जोड़कर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए।

कलेक्टरी दुबे ने उक्त आशय के निर्देश जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने मध्यान्ह भोजन पकाने  हेतु रसोईयों को मानदेय तत्काल प्रदाय करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने किचिन शेड निर्माण की समीक्षा की।

इस दौरान जिला पंचायत के मु य कार्यपालन अधिकारी डी.के.मौर्य सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में मध्यान्ह भोजन के प्रभारी अधिकारी श्रीमती कीनल त्रिपाठी ने बताया कि मध्यान्ह भोजन के समूह को खाद्यान्न प्रदाय किए जाने हेतु मार्च 2015 तक खाद्यान्न का आवंटन संबंधित उचित मूल्य की दुकान को जारी कर दिया गया है।

जिलाधीश श्री दुबे ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर शालाओं में विशेष भोज का आयोजन किया जाए। जिसमें बच्चों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए।

आंगनवाड़ी भवनों को भूमि उपलब्ध कराए
उन्होंने बी.आर.जी.एफ. योजना के तहत जिले में वन रहे आंगनवाड़ी केन्द्रों के भवनों की प्रगति की समीक्षा करते हुए, जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों(राजस्व) को निर्देश दिए कि ऐसे केन्द्र जिन्हे अभीतक भूमि आवंटित नहीं हुई है। उनके लिए भूमि का चयन कर आवंटन की कार्यवाही करें। जिससे आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण कार्य शुरू हो सके।

पेयजल हेतु पानी आरक्षित रखें
श्री दुबे ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के ऐसे क्षेत्र जहां किसानों को जलाशयों से फसलों की सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है। उन क्षेत्रों में जलाशयों में पेयजल हेतु पानी आरक्षित करने के उपरांत ही सिंचाई हेतु छोड़ा जाए।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!