शिवपुरी। सीहोर थाना के ग्राम बहगंवा निवासी एक महिला के साथ आज सुबह गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। घटना के बाद पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बहगंवा निवासी एक १९ वर्ष की महिला आज सुबह शौच के लिए गई हुई थी। बाद में जब वह वापस घर लौट रही थी इसी दौरान रास्ते में मिले गए युवक कोमल पुत्र वंशी बाथम ने बुरी नीयत के चलते छेड़छाड़ कर दी और विरोध करने पर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।