विकलांगो को उनका हक दिलाना हमारी पाट्री की प्राथमिकता: दीक्षित

शिवपुरी। लोकतंत्र में विकलांग लोगो की भी सहभागिता हो, इसके लिए राष्ट्रीय विकलांग पार्टी देश व्यापी स्तर पर काम करती है। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां पर विकलांग लोगो की स्थिति काफी दयनीय है। ऐसे में हम कैसे कह सकते है कि अच्छे दिन आने वाले है वहीं कांग्रेस शासित प्रदेशो में फिर भी विकलांगो के लिए काफी कुछ किया जाता है।

उक्त बात राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केके दीक्षित ने एक निजी होटल में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहीं। इस मौके पर उन्होने जिला विकलांग कार्यकारिणी का भी गठन किया जिसमें अकरम खान को जिलाध्यक्ष व किन्नर मोर्चे का अध्यक्ष मंजू मौसी किन्नर को नियुक्त किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीक्षित ने आगे बताया कि उनकी पार्टी देश के 14 राज्यों में स्थापित हो चुकी है और धीरे-धीरे पूरे देश भर में अपने लोगो को जोड़ेगी। उन्होने आगे बताया कि उनकी पार्टी विकलांगों के हक में काम करेंगी और उनके साथ कभी अन्याय नहीं होने देंगी। इस बार नगर निकाय चुनाव में उनकी पार्टी हर वार्ड में अपना उ मीदार खड़ा करेंगी तथा यहां पर हो रही गंदी राजनीति व महलों की राजनीति से लोगो को मुक्त कराऐगी। नगर पालिका अध्यक्ष के लिए राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की तरफ से मंजू मौसी किन्नर को अपना उ मीदवार घोषित किया गया है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!