अब 18 को नही 20 को खोलेगी कांग्रेस नपा की पोल

शिवपुरी। शहर कांग्रेस द्वारा नगरपालिका के खिलाफ आज होने जा रहा हल्ला बोल-पोल खोल कार्यक्रम स्थगित हो गया है। नगर पालिका प्रशासन की पोल तो नही खुल पाई परन्तु कांगे्रस की एकता की पोल अवश्य खुल गई है। अब यह कार्यक्रम 20 सित बर शनिवार को होगा।

इतना ही नहीं, 18 सित बर को जहां आंदोलन शहर कांगे्रस कमेटी आयोजित कर रही थी। वहीं अब 20 सित बर को इसके आयोजन का जि मा सांसद प्रतिनिधि अन्नी शर्मा पर है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल ने जहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव की सहमति से कार्यक्रम करने की घोषणा की थी।

वहीं सिंधिया जन संपर्क कार्यालय का वरदहस्त सांसद प्रतिनिधि अन्नी शर्मा पर रहा। इसी कारण अन्नी शर्मा अपनी बात मनवाने में सफल रहे और कहा जाए तो शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल पर सांसद प्रतिनिधि अन्नी शर्मा भारी रहे तो कुछ गलत नहीं होगा, लेकिन इससे कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी अवश्य उजागर हो गई।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!