ओशो गुरूपूर्णिमा महोत्सव 12 जुलाई को

शिवपुरी। सपूर्ण विश्व में आगामी 12 जुलाई को आचार्य रजनीश(ओशो) के अनुयायी गुरूपूर्णिमा महोत्सव मनाते है। इसी तारत य में ओशो परिवार, ओशो मित्र मण्डल एवं ओशोन संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में ओशो गुरूपूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से ओशोप्रेमीगण मनाऐंगें।

ओशो सन्यासी स्वामी प्रेमकृष्ण(राजेन्द्र जैन), स्वामी निखिल आनन्द(गोपाल जी स्वर संगम), स्वामी कृष्ण आनंद(भूपेन्द्र विकल), मॉं ध्यान पलवा(श्रीमती हरजीत कौर) ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ओशो के विचारों व ध्यान पद्वति से जुड़े करोड़ों ओशोप्रेमी स पूर्ण संसार में गुरूपूर्णिमा महोत्सव मनाते है। शिवपुरी मु यालय पर स्थित ओशो ध्यान केन्द्र इन्द्रप्रस्थ नगर ग्वालियर वायपास में गुरूपूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। ओशो के प्रसिद्ध ध्यान सक्रिय ध्यान से प्रात: 6 बजे आरंभ होगा। 

इसके उपरांत प्रात: 8 बजे ओशो प्रणाम ध्यान होगा समस्त ओशोप्रेमीगण अपने गुरू को श्रद्धापूर्वक नमन करेंगें साथ ही गुरू के प्रति कृतज्ञता के साथ समर्पण भाव से ध्यान लगाकर नतमस्तक होंगें। दिन भर ओशो के प्रवचन सी.डी. के माध्यम से होंगे। संध्या 6 बजे से चक्रा ध्यान आरंभ होगा इसके उपरांत 6:45 बजे ओशो संध्या सत्संग होगा। रात्रि 9 बजे तक महोत्सव संचालित होगा। 

ओशो सन्यासी स्वामी ध्यान निर्दोष(रविन्द्र गोयल), स्वामी बल्ले शिवहरे, स्वामी सूर्येम(अवधनारायण बंसल), मॉं प्रिया, मॉं कमलेश के अनुसार स पूर्ण महोत्सव की तैयारियां पूर्ण करली गई है। स पूर्ण शिवपुरी जिले के ओशोप्रेमीगणों की उपस्थिति रहेगी। इनके अनुसार उक्त समस्त ओशोप्रेमी महोत्सव में शामिल हो सकते है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!